spot_img

सोनू सूद बोले “भगवान की कृपा से बच गईं पत्नी सोनाली”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंबई-नागपुर हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद घायल हो गईं। उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ। सड़क हादसे की खबर फैलते ही प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई। ऐसे में खुद सोनू सूद ने एएनआई से बातचीत में बताया, “अब वह ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई हैं। ओम साई राम।”

सोनाली अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ कार में यात्रा कर रही थीं, जब यह हादसा हुआ। ट्रक से टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार की हालत देखी जा सकती है। जैसे ही सोनू को इस दुर्घटना की सूचना मिली, वह फौरन नागपुर रवाना हो गये और अब अपनी पत्नी के साथ हैं। सोनाली इस घटना से धीरे-धीरे उबर रही हैं। फिलहाल, फैंस सोनाली के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, और सोनू सूद के साथ उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

सोनू सूद और सोनाली सूद की शादी 1996 में हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे— अयान और इशांत हैं। सोनाली फिल्म फतेह में बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ी थीं। अभिनेता हाल ही में फिल्म फतेह में नजर आये थे, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट भी किया था। यह फिल्म कोविड-19 महामारी के दौरान हुई साइबर क्राइम घटनाओं से प्रेरित थी। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज जैसे कलाकार भी नजर आये थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...