Dhanbad (Bhagwat Das) : धनबाद का वासेपुर (Wasseypur) एक बार फिर चर्चा में है। यहां एक शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान का भांजा प्रिंस खान एक शख्स को डंडे से से मार रहा है। मार खाने वाले शख्स का नाम बादशाह है। दरअसल, बादशाह ने वासेपुर के जमीन कारोबारी शहजादा हत्याकांड में वांटेड डिंपी और अजहर के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखाई। यह बात प्रिंस खान को नागवार लगा। उसके बाद बादशाह को सरेआम डंडे से सोट दिया। जान से मारने तक की धमकी तक दे डाली। वहीं वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि दोनों से पूछताछ की गई, उनका कहना था कि टिकटॉक वीडियो बना रहे थे। वैसे पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Read more: जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती… पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप
Read more:अफगानिस्तान से भारत आने वाले ई वीजा अनिवार्य
Read more:डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, साथ जा रही नर्स ने मौके पर तोड़ा दम
Read more:कोलकाता से गया जा रही यात्री बस से भारी संख्या में बम बरामद
Read more:अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री पिज्जा डिलीवर करने को मजबूर
Read more:अनलॉक-6 : बिहार में अब सबकुछ खुलेगा, नई गाइडलाइन जारी
Read more:बिहार में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, इतने चरण में होगा चुनाव
Read more:जाति जनगणना पर पीएम मोदी से मिला बिहार प्रतिनिधिमंडल












