धनबाद : दामाद की लाश ससुराल में फांसी के फंदे से झूलती मिली। साले की शादी की खुशी मातम में बदल गई। युवक अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। शादी बुधवार 25 नवंबर को थी। युवक बारात में भी शामिल नहीं हुआ और सुबह उसकी लाश फंदे से झूलती मिली। इसके बाद घर में मातम छा गया। घटना महुदा थाना क्षेत्र के नावागढ़ मोदक टोला में घटी है।
युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की
युवक की पहचान मुकेश सिंह मोदक (23) के रूप में की गई। वो पुरुलिया के चाकलतोड़ का रहने वाला था। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : Trade Unions की देशव्यापी हड़ताल आज, झारखंड में भी असर
रात में भाई को फोन कर बुलाया था
युवक के परिजनों के अनुसार, उसने बुधवार की रात अपने भाई को फोन किया और बताया कि उसके साथ किसी ने मारपीट की है। जल्दी मोदक टोला आओ, पर भाई रात होने की वजह से नहीं आ सका। सुबह आने पर मुकेश का शव मिला।
इसे भी पढ़ें : तीन युवकों की सिरकटी लाश मिली, 40 दिन से थे लापता






