BOKARO : बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र की अरालडीह पंचायत के लेटगोड़ा टोला में पार्वती देवी के दामाद धनीराम मांझी (35) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। शव सोमवार की देर शाम गांव के सड़क किनारे पड़ा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। गौरतलब है कि मृतक की सास पार्वती देवी (60) की मौत रविवार को हो गई थी। पार्वती देवी की हत्या का आरोप उसके ही छोटे बेटे परमेश्वर मांझी पर लगा है।
Read More :ठनका गिरने से युवक की मौत, खेत में कर रहा था काम
हत्या की जताई जा रही आशंका
पार्वती देवी के परिजनों ने कहा, धनीराम मांझी के सिर पर चोट व पैर में भी जख्म के निशान मिले हैं। उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। धनीराम बालीडीह में मजदूरी करता था। जरीडीह पुलिस निरीक्षक रुस्तम ने बताया कि प्रथम दृष्टया में इसे हत्या माना जा रहा है।
Read More :ठनका की चपेट में आकर 4 की मौत, 2 घायल
जमीन को लेकर रिश्तेदारों से हुआ था विवाद
मृतक की पत्नी फुलमनी देवी ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि पिछले वर्ष मानसून के वक्त उनके पति के साथ रिश्तेदारों का जमीन विवाद हुआ था। इसके चलते तनाव की स्थिति बनी हुई थी। उनके पति ने उस वक्त रिश्तेदारों के विरुद्ध थाना में केस करने की धमकी दी थी। शायद इसी वजह से उनके पति की हत्या उनके रिश्तेदारों द्वारा ही की गई होगी।
Read More :Jeff Bezos: 11 मिनट में पूरा किया 105 KM का अंतरिक्ष सफर








