Dhanbad : धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के CRPF कैंप में तैनात झारखंड पुलिस के एक जवान को गोली लग गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। दिवंगत हवलदार नंदकिशोर सिंह पलामू के रहने वाले थे और उनकी पोस्टिंग टुंडी थाना में हवलदार के तौर पर हुई थी। जानकारी के मुताबिक आज सुबह वह अपनी राइफल साफ कर रहे थे। इसी क्रम में गोली चलने की आवाज आई। मौके पर पहुंचे अन्य जवानों ने देखा कि नंदकिशोर खून से लथपथ हालत में पड़ा है। आनन- फानन में अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उन्होंने पहले ही दम तोड़ दिया। मौके पर कई छोटे-बड़े अधिकारी पहुंचे। पुलिस मेंस एसोसिएशन ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं जवान के घरवालों को यह खबर दी। पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, बढ़ेगी कनकनी
इसे भी पढ़ें :कई टुकड़ों में बंटी डे’ड बॉडी किसकी?
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…
इसे भी पढ़ें :‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ चर्चा में आया नया पोस्टर
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…












