spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची में एक साथ चली गई इतनी जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची से सटे बुंडू में बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार को यहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट ने इलाके को दहला दिया। जानकारी के मुताबिक, एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई बेतरह जख्मी हुये हैं। घटनास्थल से सामने आये वीडियो में सड़क किनारे कई लोग अचेत अवस्था में पड़े हुये नजर आ रहे हैं। हादसा बुंडू टोल प्लाज़ा से कुछ दूरी पर हुआ बताया जा रहा है। जैसे ही हादसे की खबर फैली, स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को मदद पहुंचाने में जुट गये। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी जाम लग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। घटनास्थल से गुजर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि “हादसा इतना भयानक था कि तीन-चार लोग सड़क किनारे पड़े हुये थे। ऐसा लग रहा था कि उनकी मौत हो चुकी है। पिकअप पूरी तरह पलटी हुई थी और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे।”

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। बुंडू के लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर वाहन तेज रफ्तार में दौड़ते हैं, और टोल प्लाज़ा के आगे स्पीड कंट्रोल के इंतज़ाम नाकाफी हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...