Ranchi : रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रेलर ट्रक (रजि. नं.- PB 10FF 9811) भारी मात्रा में डोडा लेकर पंजाब जाने वाला है। तुरंत एक स्पेशल टीम गठित की गई और ओरमांझी NH-20 भारतमाला ओवरब्रिज के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई। पुलिस को देखते ही ट्रेलर चालक ने वाहन रोककर भागने की कोशिश की। टीम ने उसे दबोच लिया। उसका नाम शेर सिंह (उम्र 48 वर्ष, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब) बताया गया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस की आंखें खुली रह गईं। करीब 12 बोरे डोडा चूर्ण कुल वजन 293.670 किलो (कीमत करीब 9 लाख रुपये) मिले। ट्रेलर में लोड स्पंज आयरन 33.49 MTS, एक मोबाइल, ट्रक का कागजात, टैक्स इनवॉइस और अभियुक्त का आधार कार्ड मिले। शेर सिंह ने स्वीकार किया कि यह डोडा तमाड़ क्षेत्र से खरीदकर पंजाब ले जाया जा रहा था। छापामारी का नेतृत्व सिल्ली DSP अनुज उरांव एवं ओरमांझी के थानेदार अनिल कुमार तिवारी कर रहे थे।
एक क्लू पर धरा गया 9 लाख का धीमा जहर
Date:

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...
बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…
Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...
गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...
करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो
Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...
झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…
Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...







