Kohramlive : दादी-नानी के नुस्खों में मुल्तानी मिट्टी का अहम स्थान रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये हर किसी की त्वचा (Skin Care Tips) के लिए फायदेमंद नहीं होती? अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या बहुत ज्यादा ड्राई है, तो मुल्तानी मिट्टी के सेवन से बचना बेहतर है। हर स्किन टाइप अलग होती है, इसलिये इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
ड्राई स्किन वाले लोग: मुल्तानी मिट्टी में मौजूद तत्व त्वचा से नमी खींच लेते हैं, जिससे ड्राइनेस और बढ़ सकती है।
सेंसिटिव स्किन वाले लोग: अगर आपकी त्वचा जल्दी रेड हो जाती है या जलन महसूस होती है, तो मुल्तानी मिट्टी लगाने से आपकी स्किन और भी ज्यादा इरिटेट हो सकती है।
झुर्रियों की समस्या वालों के लिये: बार-बार मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है, जिससे झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं।
क्या करें (Skin Care Tips)
अगर फिर भी मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे गुलाब जल, एलोवेरा या शहद के साथ मिलाकर लगायें, ताकि आपकी त्वचा को पर्याप्त नमी भी मिले।
क्या आप भी मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं? या कभी कोई साइड इफेक्ट हुआ है? कमेंट में बतायें।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला








