Kohramlive : बचपन से हम सुनते आये हैं—गुलाब सिर्फ फूल नहीं, खूबसूरती का खजाना है। इसकी खुशबू जहां मन को सुकून देती है, वहीं इसके पंखुड़ियां चेहरे की रंगत निखारने (Skin Care Tips) में भी कमाल की होती हैं। अगर आप भी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से परेशान हो चुके हैं, तो गुलाब के पंखुड़ियों से बना यह घरेलू नुस्खा आपकी त्वचा में नई जान डाल सकता है।
कैसे करें गुलाब के पंखुड़ियों का इस्तेमाल (Skin Care Tips)
- 3-4 ताजे गुलाब के फूल
- ¼ कप कच्चा दूध
- 1 चम्मच गुलाब जल
- ¼ चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियां निकाल लें और इन्हें धोकर साफ कर लें।
- अब इन्हें कच्चे दूध में 2-3 घंटे तक भिगोकर रखें, जिससे पंखुड़ियां अच्छी तरह से मुलायम हो जायें।
- इसके बाद इन्हें मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में गुलाब जल और शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।
- जब यह हल्का सूख जाये तो हल्के हाथों से मसाज करते हुये सादे पानी से धो लें।
फायदे
- त्वचा की गहराई से सफाई होती है।
- दाग-धब्बे और झाइयों को हल्का करता है।
- चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है।
- गुलाब की ठंडक स्किन को रिलैक्स करती है।
जरूरी सलाह
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील (Sensitive) है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी तरह की जलन या खुजली महसूस हो, तो इसे तुरंत हटा दें।
अगर आपको यह नुस्खा पसंद आया, तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें!
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला






