सिद्धू पर बहन ने लगाया बड़ा आरोप, जो कुछ कहा-सुन हर कोई हैरान…(VIDEO)

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Punjab: सिद्धू पर बहन ने लगाया बड़ा आरोप। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की रेस में लगे नवजोत सिंह सिद्धू अब पारिवारिक विवाद में घिर गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नवजोत सिंह सिद्धू की अमेरिका में रह रही बहन ने बड़ा आरोप लगाया है। एनआरआई बहन सुमन तूर का आरोप है कि सिद्धू ने उनके पिता के गुजरने के बाद बुजुर्ग मां को छोड़ दिया था। इसके बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन में लावारिस महिला की तरह उनकी मौत हो गई।

यूएस से चंडीगढ़ पहुंची सिद्धू की बहन सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाले खुलासे किए। सुमन ने बताया कि 1986 में उनके पिता भगवंत सिद्धू की मौत हो गई थी। सुमन का आरोप है कि पिता के गुजरने के बाद सिद्धू ने मां निर्मल भगवंत और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया। इसके बाद मीडिया में बयान देकर झूठ बोला कि मेरे माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए। सिद्धू उस वक्त अपनी उम्र 2 साल बता रहे हैं, लेकिन वह सब भी झूठ है। उन्होंने सिद्धू के बचपन की तस्वीर भी दिखाई जिसमें वह माता-पिता और दो बहनों के साथ दिख रहे हैं।

सिद्धू ने रिश्तों पर झूठ बोला

US से चंडीगढ़ पहुंची सिद्धू की बहन सुमन तूर ने कहा कि वह इस मुद्दे पर नवजोत सिद्धू से मिलने के लिए उनके अमृतसर स्थित घर पर गई थीं, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। यहां तक कि उन्हें वॉट्सऐप पर भी ब्लॉक कर रखा है। हालांकि इस मामले में अभी तक सिद्धू या उनके पक्ष से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

‘शेरी बहुत क्रूर है’

सुमन तूर ने कहा कि वह 1990 में अमेरिका चले गए थे। सिद्धू ने मां निर्मल महाजन उर्फ निर्मल भगवंत के साथ नाइंसाफी की। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में यह बात कही थी। वह उसे ढूंढ रही थी। अब उन्हें वह आर्टिकल मिला तो उन्होंने पहले सिद्धू से मिलने की बात कही। वह सिद्धू को कहना चाहती थीं कि सार्वजनिक तौर पर मां के बारे में कही बातों की माफी मांगे, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘शेरी बहुत क्रूर है। उसने 1986 में पिता भगवंत सिद्धू की भोग सेरेमनी हुई उसके बाद मां को घर से निकाल दिया। सिद्धू से मिलने के लिए मैं यूएस से चंडीगढ़ आई हूं लेकिन उसने मिलने से इनकार कर दिया।’

नवजोत कौर सिद्धू बोलीं- मैं सुमन तूर को नहीं जानती

इस बारे में नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि वह सुमन तूर को नहीं जानती। नवजोत सिद्धू के पिता के दो विवाह हुए थे। पहले विवाह से उनकी 2 बेटियां थीं, लेकिन मैं उन्हें नहीं जानती।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के...

मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2026...

बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

Kohramlive : आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ...

Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…

Kohramlive : रॉयल अंदाज, भारी आवाज और सड़क पर...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...