Bokaro(Parmeshwar Mandal) : बोलने पर नहीं, कुछ अलग कर दिखाने पर यकीन करती हूं। भैया की परछाई बनकर सामने आई हूं। उन्होंने बहुत सारे काम किये, पर उनके अधूरे सपने को साकार करने की तमन्ना है। बस जरूरत है आप सब के आशीर्वाद, स्नेह और दुलार पाने का। मौका मिला तो हर किसी के सुख-दुख में साथ रहूंगी। यह कहना है बोकारो के पूर्व मेयर भोलू पासवान के छोटी बहना गौरी रानी का। गौरी इस बार निकाय चुनाव में चास से मेयर पद पर अपनी किस्मत अजामायेंगी। पूर्व मेयर भोलू पासवान ने आज मीडिया से कहा कि उनकी छोटी बहन गौरी एज्युकेटेड है। अगर उसे चास की जनता का आशीर्वाद मिला तो वो जरूर कुछ अलग कर दिखायेगी। वो उनके अधूरे सपने को पूरा करेगी। भोलू पासवान ने कहा कि जो काम गुजरे 40 साल में नहीं हुआ, उन्होंने पिछले 5 साल में कर दिखाया। ऐसा कोई गली-कूचा नहीं, जहां काम नहीं हुआ। उन्हें चास की जनता का भरपूर प्यार मिला। उन्हें यकीन है कि उनकी छोटी बहन गौरी रानी को भी जनता अपना आशीर्वाद जरूर देंगी। सुनें क्या बोले पूर्व मेयर भोलू पासवान और उनकी बहना गौरी रानी….
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ दूध, कल से इतना ज्यादा करना होगा खर्च
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो












