SIR की पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, फटाफट चेक करें अपना नाम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश में SIR (Special Intensive Revision) की पहली ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अब मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, प्रदेश में कुल 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज हैं, लेकिन पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ नाम (करीब 18%) ड्राफ्ट सूची से बाहर हो गये हैं। जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे 6 जनवरी से 6 फरवरी तक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। सुधार के लिए फॉर्म-8 का विकल्प भी उपलब्ध है। आयोग ने साफ किया है कि दावे और आपत्तियां पूरी तरह मुफ्त हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। शहरी इलाकों में कम सहयोग को देखते हुये विशेष कैंप भी लगाये जायेंगे।

कौन भर सकता है फॉर्म?

1 जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग फॉर्म भर सकते हैं।

जो 1 अक्टूबर से पात्र हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

EPIC नंबर से सर्च की सुविधा है और ECI Net App पर भी जानकारी उपलब्ध है।

मैपिंग अपडेट और नोटिस

आयोग के अनुसार 91% से ज्यादा मैपिंग पूरी हो चुकी है। शेष करीब 9% (लगभग 1.4 करोड़) मामलों में मैपिंग के लिए नोटिस जारी किये जायेंगे। सभी दावे-आपत्तियों के निपटारे के बाद 6 मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

ऐसे चेक करें अपना नाम 

https://voters.eci.gov.in/download-eroll पर जायें।

राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।

अपना बूथ चुनकर ड्राफ्ट सूची डाउनलोड करें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 रुपये में मछली-भात, CM के बड़े ऐलान… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने...

बकरीद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, इनपर रहेगी पैनी नजर…

Ranchi : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी आम...

गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार

Garhwa : IAS अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को...

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Ramgarh : रामगढ़ में सक्रिय संगठित अपराधियों के खिलाफ...