spot_img

साहब इतना मारा कि पूरा देह फूट गया, देख लीजिए…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार: अपना पैसा मांगना गुनाह है क्‍या। हमने तो सिर्फ अपना पैसा मांगा था, मगर वर्दी का धौंस दिखाकर दो पुलिसवालों ने इतना मारा कि अभी तक देह दरद कर रहा है। कई जगह फूट भी गया है, देख लीजिए। यह कहना था रविवार देर शाम लातेहार थाना पहुंचे ग्रामीण राजा प्रसाद, अवधेश साव, विकास कुमार, सुजीत प्रसाद व मोहन प्रसाद का। सभी लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह पंचायत के रहनेवाले हैं। इनलोगों का इल्‍जाम है कि मुर्गा लेकर दो पुलिसवालों ने कम पैसा दिया। जब पैसा मांगा तो डंडे से सभी की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आरोपी दोनों पुलिसवाले लातेहार के कोने पुलिस प‍िकेट में तैनात हैं। दोनों का नाम प्रभु देव और विनय बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने दोनों के खिलाफ लातेहार थाना में मामला दर्ज कराया है।

ग्रामीण राजा प्रसाद, अवधेश साव, विकास कुमार, सुजीत प्रसाद व मोहन प्रसाद ने बताया कि कोने पिकेट के पास रविवार को हाट बाजार लगता है। हमलोग भी हाट में मुर्गा की दुकान लगाते हैं। रविवार को भी दुकान लगाया था। प्रभु देव और विनय दुकान पर पहुंचे। मुर्गा ले लिया और कम पैसा देकर जाने लगे। जब हमलोगों ने पूरा पैसा मांगा तो दोनों भड़क गये और पहले गाली-गलौज की, फिर डंडे से बेरहमी से पिटाई कर चले गये।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...