spot_img

BREAKING : भीषण सड़क दुर्घटना में SI विनय कुमार हांसदा की मौत, 3 जवान घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडीह : भीषण सड़क हादसे में एसआई विनय कुमार हांसदा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में चालक के अलावे दो अन्‍य जवान जख्‍मी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना गिरीडीह-दुमका एनएच 114 पर हुई। इस दुर्घटना में सड़क किनारे फुटपाथ पर झोंपड़ी बनाकर रह रही एक महिला भी घायल हुई है।

शनिवार की रात बेंगाबाद थाना की पुलिस पेट्रोलिंग पर‍ निकली थी। बेंगाबाद मुख्य बाजार से पांच सौ मीटर की दूरी पर रातडीह के समीप पेट्रोलिंग गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गैस लोड ट्रक ने पेट्रोलिंग वाहन में जोरदार टक्‍कर मार दिया। दुर्घटना में एसआई विनय हांसदा की मौत मौके पर ही गयी। सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

यहां याद दिला दें कि एसआई विनय कुमार हांसदा 2018 बैच के पदाधिकारी थे। फिलहाल वह बेंगाबाद थाना में पदस्‍थापित थे। जानकारी के अनुसार एक साल पहले ही एसआई विनय कुमार हांसदा की शादी हुई थी। घटना के बाद बेंगाबाद थाना में कोहराम मच गया है।

Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :  BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...