spot_img

रांची में एक के बाद एक कई दुकानों का टूटा शटर, CCTV में चार चेहरे कैद… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के टाटीसिल्वे में बुधवार की रात जब पूरा इलाका बारिश की रिमझिम में नींद की आगोश में था, तब अंधेरे की ओट में साया बनकर आये चोरों ने आधा दर्जन दुकानों का कलेजा चीर दिया। ईईएफ मैदान के पास अजय ट्रेडर्स से लेकर मिलन चौक की दुकानों तक – एक के बाद एक शटर टूटते गए, दुकानों की सांसें थमती गईं। आनंद टायर, पूजा स्टोर, अमित मिश्रा की दुकान… कोई नहीं बचा उस रात की दस्तक से। CCTV में चार चेहरे कैद हुये। जवान, चालाक और बेखौफ। उम्र महज 18 से 20 के बीच, लेकिन हौसले फौलादी। दुकानदारों के दिलों में अब एक ही डर है अगला नंबर कहीं उनका न हो। आक्रोशित व्यापारी कह रहे हैं, “हम मेहनत से घर चला रहे हैं, मगर ये चोर हमारी रोटियों पर डाका डाल रहे हैं और पुलिस अब तक सिर्फ कैमरे देख रही है।”

स्थानीय लोग भी कह रहे हैं, इस इलाके में नशेड़ी, जुआरी और अवैध शराब माफिया बेलगाम हो चुके हैं। युवा पीढ़ी नशे में डूबी है और उन्हीं में से निकल रहे हैं ऐसे चोर। लोगों की मांग है कि पुलिस रातभर गश्त बढ़ाये, नशे के सौदागरों पर सख्ती करे, ताकि टाटीसिल्वे चैन की सांस ले सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...