Ranchi : सावन महीने की पहली सोमवारी के रोज झारखंड का हर एक शिवालय हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। देवघर के बाबाधाम से लेकर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर और नवनिर्मित सुरेश्वर महादेव मंदिर चुटिया में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जलार्पण करने के वास्ते श्रद्धालु लाइन में लग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये। सूबे के तमाम शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया-धजाया गया। वहीं, सभी जगहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये थे। पुलिस अलर्ट मोड पर रही। वहीं, सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही थी। बाबाधाम में जलाभिषेक करने के लिए अरघा की व्यवस्था की गई। वहीं, रांची के पहाड़ी मंदिर में भक्तों के लिए ऊपर मंदिर में लोटा और जल की व्यवस्था की गई। भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए 70 से 80 पहान भी रविवार रात से ही अपनी सेवा में लगे रहे। पहाड़ी मंदिर का पट भोरे-भोर करीब तीन बजे खोल दिया गया था। डीसी राहुल सिन्हा, SDM उत्कर्ष कुमार, रांची पहाड़ी विकास समिति के अध्यक्ष एनएन पांडेय, पूर्व आयुक्त जटा शंकर चौधरी, प्रवक्ता बादल सिंह सहित तमाम लोगों ने सरकारी पूजा की।
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ… जानें
इसे भी पढ़ें :भू-माफियाओं को लेकर JMM-कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :कल शाम तक के लिये इंटरनेट सेवा बंद, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल से रिहा किये गये इतने बंदी… जानें
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को फिर किया गया शिफ्ट… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :पहली सोमवारी को लेकर रांची पुलिस ने कसी कमर, SSP बोले…
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ… जानें
इसे भी पढ़ें :भू-माफियाओं को लेकर JMM-कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल, क्या बोल गये… जानें











