Ranchi(Sandeep Banerjee) : रांची के मोरहाबादी स्थित टॉयका रेस्टोरेंट में आदिवासी युवा विकास समिति की एक अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 अप्रैल यानी रविवार को अल्बर्ट एक्का चौक के पास सरहुल मिलन समारोह का शानदार आयोजन किया जायेगा। इस समारोह का उद्देश्य झारखंड की सभी जनजातियों को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक एकता को मजबूती देना है। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और कलाकारों को सम्मानित भी किया जायेगा।
इस भव्य आयोजन में पद्मश्री सहित झारखंड के कई चर्चित कलाकार पवन रॉय, मोनिका मुंडू, इग्नेश कुमार, रमन गुप्ता, वर्षा ऋतू, कवि किसन, रोहित आरके, मजबूल खान, सुमन गुप्ता जैसे नाम शिरकत करेंगे। बैठक की अध्यक्षता संगठन प्रमुख निर्मल उरांव ने की। मुख्य संयोजक नमित हेमरोम समेत मोनू राज, विकास पहन, एरिक खेशारी, आकाश मुंडा, सुभम, सोनू मुंडा, प्रिंकेंश कुमार, विकास टोप्पो और अजय नायक की सक्रिय भागीदारी रही। सुनें क्या बोले आयोजक…
सरहुल मिलन समारोह में चमकते सितारे देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति #sarhul #ranchi #sarhulmilansamaroh #albertekkachowk pic.twitter.com/l7mbjCUxvd
— KohramLive (@KohramLive) April 11, 2025




