Ranchi : JMM सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। CM हेमंत सोरेन भी उनके साथ ही हैं। जानकारी के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया। लगातार डॉक्टरों की टीम उनकी हेल्थ मॉनिटरिंग कर रही है।












