पति को ही बना दिया शिवलिंग, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है, कभी हंसी के फव्वारे, तो कभी हैरानी की लकीरें छोड़ जाती है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, आखिर यह आस्था है, मजाक है या फिर कोई अनोखी रस्म? सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।वीडियो में एक महिला अपने पति को जमीन में गाड़कर उसकी पूजा करती दिख रही है। इस अनोखे दृश्य को देखकर लोग हैरान भी हैं और जिज्ञासु भी। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला ने पति के शरीर को जमीन में गाड़ दिया है,
सिर्फ सिर बाहर नजर आ रहा है। फिर वह पूरी श्रद्धा के साथ सिर पर जल चढ़ाती है। दूध अर्पित करती है। फूल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करती है। मानो वह अपने पति को शिवलिंग मानकर पूजा कर रही हो। इस अनोखी पूजा को देखने के लिये आसपास कुछ लोग खड़े नजर आते हैं। कोई आश्चर्य से देख रहा है, तो कोई इस अजीबोगरीब दृश्य को मोबाइल में कैद कर रहा है। वीडियो में महिला पूरी आस्था और तन्मयता से प्रार्थना करती दिखती है। वीडियो किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कब का है, यह भी स्पष्ट नहीं है। वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं,
कोई इसे आस्था बता रहा है, तो कोई इसे अंधविश्वास कह रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: