Garhwa(Nityanand Dubey) : रहस्यम ढंग से बीते 6 महीने से लापता महिला को पुलिस ने खोज निकाला। फरिश्ता बन कर सामने आई पुलिस ने महिला को सही-सलामत उसके घर पहुंचा दिया। इस महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं बताई गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 18 जुलाई की शाम करीब 6.30 बजे, कांडी थाना क्षेत्र के चोराटी पहाड़ के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में भटकती मिली। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी, ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। उसके पास सिर्फ ‘पांकी बाजार’ लिखा एक थैला था, जिसने पुलिस को सुराग दिया। कांडी थाना ने तुरंत पांकी थाना से संपर्क किया। दोनों थानों ने मिलकर पहचान की कोशिश शुरू की, नतीजा, महिला की पहचान हुई। उनका नाम परमिला देवी है। उनके पति का नाम विनेश उरांव बताया गया। वह पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के शिंजुआ गांव की रहनेवाली है।
बेटे की आंखों में छलक आये आंसू
परमिला देवी के बेटे बैजनाथ उरांव ने बताया “मां 6 महीने पहले अचानक लापता हो गई थीं। हर जगह खोजा, थाना में आवेदन भी दिया, पर कोई पता नहीं चला। आज वो हमारे पास हैं, यही सबसे बड़ी खुशी है।” पुलिस ने परमिला देवी को बेटे बैजनाथ को सुपुर्द किया। गांव में खुशी की लहर है, मां-बेटे का मिलन देखकर हर आंख नम हो गई। इधर, थानेदार ने कहा कि “विक्षिप्त लोगों की पहचान आसान नहीं होती, पर संवेदनशीलता, सतर्कता और सामूहिक प्रयास से हर मुश्किल मुमकिन हो सकती है।”
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…






