UP : कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र का परसा गांव की सुबह खून, खामोशी और हैवानियत से सनी मिली। लगभग 30 साल के सिकंदर ने अपनी मां और पत्नी दोनों रिश्तों को पत्थर से कुचल दिया। रोज की तरह मां रूना देवी और पत्नी प्रियंका छत पर अलाव ताप रही थीं। इसी बीच नशे में धुत सिकंदर वहां पहुंचा। पत्नी ने शराब पीने पर टोका बस, यही टोका मौत की वजह बन गया। पहले पीछे से प्रियंका के सिर पर वार किया। मां रूना देवी बीच-बचाव को आईं, उन्हें भी उसी पत्थर से कुचल दिया गया। दोनों अचेत हुईं, फिर सिर कूचकर मौत के हवाले कर दी गईं। करीब डेढ़ घंटे तक छत पर तांडव चलता रहा, वहीं, नीचे किसी को भनक तक नहीं लगी। खबर है कि करीब 9.30 बजे छत से मांस के टुकड़े नीचे सड़क पर गिरने लगे। रुकते लोग, उठते सवाल, घर से कोई जवाब नहीं। युवक छत पर चढ़े तो सिकंदर ने ईंटें बरसाईं। ग्रामीणों का दावा है कि वह छत पर बैठकर मांस के टुकड़े खा रहा था और नीचे फेंक रहा था। हालांकि पुलिस मांस खाने की पुष्टि से इनकार कर रही है। करीब दो घंटे की मशक्कत और ग्रामीणों की मदद से सिकंदर दबोचा गया। उसके दोनों हाथ खून से सने थे। हत्या में इस्तेमाल पत्थर का टुकड़ा जब्त कर लिया गया। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शादी के चार साल बाद भी संतान नहीं होने के चलते घर में कलह होते रहता था। मां बहू की गोद भरने के लिये झाड़-फूंक और मंदिरों के चक्कर लगाती रहती थी। आरोपी की बहन के बयान पर केस दर्ज किया गया है।
नशेड़ी पति को टोका, बन गया बड़का काल…
Date:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







