spot_img

शनिदेव इन राशि वालों को बना देंगे दौलतमंद… जानें डिटेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगले साल शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। तब मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जायेगी और मेष राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जायेगी। शनि करीब ढाई वर्षों तक किसी एक राशि में रहने के बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं। शनिदेव साल 2023 से कुंभ राशि में हैं, वहीं साल 2025 में कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जहां पर ये आने वाले सालों में करीब ढाई वर्षों तक इसी राशि में रहेंगे। शनिदेव  29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

ऐसे में शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वालों पर चल रही शनि की ढैय्या खत्म होगी और धनु राशि पर ढैय्या शुरू हो जायेगी। इसके अलावा कर्क राशि वालों पर से कंटक शनि की दशा खत्म होकर सिंह राशि पर शुरू हो जायेगी। शनि के साल 2025 में मीन राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों पर सबसे ज्यादा असरदार होंगे, आइये जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार…

मेष राशि

मेष राशि वालों के लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। विदेश की यात्रा करने में कामयाब मिलेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। साल 2025 में शनि के गोचर करने से मेष राशि में शनि दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर आपकी कुंडली के 12वें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। द्वादश भाव में शनि के होने पर आपकी कुंडली के दूसरे भाव, छठे भाव और नवें भाव में दृष्टि पड़ेगी।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव बहुत ही लाभदायक रहने वाले होंगे। इच्छाओं की पूर्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में सफलता के योग हैं। धन की कमी दूर होगी और रुके हुये काम भी पूरे होंगे। शनिदेव नवम और दशम भाव के स्वामी होकर कुंडली के एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते कई दिक्कतें दूर होगी। कुंडली के 11वें भाव में शनि का गोचर बहुत ही अनुकूल साबित होता है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि महाराज अष्टम और नवम भाव के स्वामी होकर दशम भाव में प्रवेश करेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां हासिल होगी। सभी तरह की इच्छाएं पूरी होगी। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं खर्चों में कमी आयेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव सातवें और आठवें भाव के स्वामी होकर नवम भाव में गोचर करेंगे। काम में मिल रही असफलता धीरे-धीरे सफलताओं में बदलने लगेगी। रुके हुये धन की प्राप्ति होगी और अचानक से धन लाभ होगा। माली हालत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। आमदनी में इजाफा होगा। मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। व्यापार में लाभ हो सकता हैं।

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों के लिये शनि छठे और सातवें भाव के स्वामी होंगे। वहीं, कंटक शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। छोटे मोटे रोग सता सकते हैं। कोई कर्ज लिया है तो कर्ज मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में विवादों के निपटारे में सफलता मिल सकती है। धन संचय में कमी आने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिये शनिदेव सप्तम भाव में बैठेंगे। कुंडली का सप्तम भाव जीवनसाथी और लंबी साझेदारियों का होता है। ऐसे में प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती है, वहीं रिश्तों में तनाव हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव रह सकता है। कर्ज मुक्त हो सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिये शनि योगकारक ग्रह होंगे। दुश्मनों को परास्त करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में दबदबा कायम होगा। परेशानियों का अंत होगा। सेहत में सुधार और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। स्टूडेंड को कामयाबी मिलेगी। जुलाई से नवम्बर के बीच सावधानी बरतनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिये शनिदेव महाराज प्रेम जीवन में मधुरता और प्रगाढ़ता लेकर आयेंगे। आपसी संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनका मनपसंद साथी संग विवाह के योग बन सकता है। संतान की सेहत और शिक्षा को लेकर कुछ चिंता मन में गहरी हो सकती है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आमदनी में इजाफा होगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। जुलाई से नवंबर का समय अनुकूल नहीं रहेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिये शनि के गोचर के कारण धनु राशि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। परिवार के सदस्यों के बीच में कुछ मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों में खटास आ सकती है। सेहत की चिंता सता सकती है। लफड़ा का निपटान होगा। कुछ टेंशन रहेगा, वैसे कामयाबी मिल सकती है। निवास स्थान में बदलाव आ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि जातकों के लिये शनिदेव तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में होगा। शनि तीसरे भाव में अच्छा फल देते हैं। ऐसे में राशि के ऊपर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जायेगी। छोटी-छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहेंगे। माली हालत में सुधार होगा। व्यापार में जोखिम उठाना होगा। धर्म-कर्म में रुचि जागृति रहेगी।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि में शनि दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में यह साल साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा। धन संचय में इजाफा होगा। मेहनत करने पर कामयाबी कदम चूमेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन हासिल करने के कई मौके मिलेंगे।

मीन राशि

साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में पूरे साल रहने वाले हैं। शनि का गोचर बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवन साथी के साथ कुछ खटपट हो सकती है। आपसी रिश्ते में कटुता भी बनी रह सकती है। व्यापार में लाभ होने का पूरा चांस है। नये-नये लोगों से संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बेहतरीन कामयाबी मिल सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बारलोंग हादसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...