Kohramlive : भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रही कानूनी जंग में कलकत्ता हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी की अदालत ने आदेश दिया कि शमी हर महीने अपनी पत्नी हसीन जहां को 1.5 लाख और बेटी को 2.5 लाख रुपये गुजारा भत्ता दें, जब तक मामला पूरी तरह सुलझ नहीं जाता। हसीन जहां, जो शादी से पहले एक ग्लैमरस मॉडल और अभिनेत्री थीं, ने अपने बयान में कहा, “शमी ने कहा था, अब पर्दे से पीछे आ जाओ, सिर्फ घर संभालो… और मैंने प्यार में सब कुछ छोड़ दिया। अब, जब साथ नहीं रहा तो कमाई भी नहीं रही। शमी पर आरोपों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर एक बेटी के भविष्य को अनदेखा करना। हसीन ने इल्जाम लगाते हुये कहा, “वो सिर्फ एक जिद्द पर अड़ा है मेरी ज़िंदगी बर्बाद करने की। पर मैं न्याय के रास्ते पर हूं, और कानून मेरे साथ है।” हसीन के वकील इम्तियाज अहमद ने इसे एक “न्याय की जीत” बताया। बोले, “2018 से लेकर अब तक हसीन दर-दर भटकी, लेकिन अब अदालत ने साफ कह दिया है जिम्मेदारियों से भागा नहीं जा सकता।”अब अदालत ने न सिर्फ राहत दी है, बल्कि ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया है कि 6 महीने में इस केस का पूरा फैसला सुनाया जाये।
गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





