धनबाद : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार में सेक्स रैकेट का भंडफोड़ हुआ। शनिवार की रात बंगाल की दो लड़कियों के साथ पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में दो लोगों को पकड़ा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुसुम विहार में जिस्मफरोसी का धंधा चल रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद सरायढेला पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें दो युवती के साथ दो लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
सभी का मेडिकल और कोरोना जांच के बाद पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी थी। हाउसिंग कॉलोनी निवासी अविनाश सिन्हा तथा चनचनी कॉलोनी के पास रहने वाले प्रमोद कुमार को पुलिस ने पकड़ा। दोनों शर्म से कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे। दोनों को छुड़ाने के लिए परिजन थाने का चक्कर लगाते देखे गए।
वहीं बंगाल की दोनों युवतियों को भी महिला पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी थी। दोनों युवतियों खिलाफ के पुलिस ने देह व्यापार का मामला दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों ने देसी रॉकेट लॉन्चर से ली 22 जवानों की जान, देखिए तस्वीरें
इसे भी पढ़ें :Corona @Ranchi : बिशप स्कूल से 16, पूर्व सीएस का पूरा परिवार कोरोना+VE, मेकॉन बना मिनी कंटेनमेंट जोन














