Palamu : शहर की चमकती सड़कों और रौशनियों के बीच एक ऐसा अंधेरा पल रहा था, जिसकी भनक तक किसी को न थी… सिवाय पुलिस के। बीती शाम, जब लोग अपने घरों में चैन की चाय पी रहे थे, तभी पलामू के मेदिनीनगर के सदिक मंजिल चौक के पास अचानक हलचल मच गई। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने उस मकान पर धावा बोला, जहां हर रोज सभ्यता का मजाक उड़ाया जा रहा था।
गुप्त सूचना पर हुई इस कार्रवाई में, पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 9 महिलाओं और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया। इस गिरोह की सरगना सुनीता देवी निकली, जिसकी मुस्कुराहट के पीछे एक गहरी साजिश छिपी थी। साथ ही चैनपुर, पनेरीबांध, बारेसाढ़ और कानपुर से जुड़े नाम भी सामने आये – जैसे कोई जाल पूरे इलाके में बिछा दिया गया हो।
शहर थानेदार ज्योति लाल रजवार और SDPO मणिभूषण प्रसाद की अगुवाई में की गई इस छापेमारी के बाद, न सिर्फ इलाके में सनसनी फैल गई बल्कि उन लोगों को राहत मिली, जो लंबे समय से मोहल्ले की बिगड़ती फिजा से परेशान थे। पूछताछ जारी है, और पुलिस को उम्मीद है कि इस धंधे के पीछे छिपे कई और चेहरे बेनकाब होंगे।












