किशनगंज : Sex Racket के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो लड़के और दो लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। साथ ही कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
मामला बिहार के किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के पास की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक महिला कुछ लड़कियों के साथ मिलकर Sex Racket का धंधा चला रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और एक बंद कमरे से दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवक फुलवारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महिला कुछ दिनों से कुछ लड़कियों के साथ मिलकर इलाके में जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी। कई बार उसे लोगों ने इस तरह के काम को बंद करने का कहा, लेकिन महिला नहीं मानी। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत टाउन थाना से की और पुलिस ने छापेमारी कर मौके से एक बंद कमरे में रंगरेलिया मनाते दो युवक और दो युवतियों को धर-दबोचा।
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्लास्ट, बच्ची समेत दो गंभीर















