Chaibasa : एक हफ्ते के अंदर सात लोगों की मौत ने सबको अंदर से डरा कर रख दिया है। मरने वालों में पांच बच्चे हैं। वहीं गांव में कई बच्चे बीमार हैं। बच्चों ने सबसे पहले माथा और बदन में दर्द होने की शिकायत की। पांच से छह दिनों में सबकी हालत खराब होती चली गई और दम तोड़ते चले गये। अजीबों-गरीब बीमारी से पीड़ित बच्चों के मरने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को गांव में भेजा जा रहा है। चाईबासा के नोवामुंडी के रेंगो टोला और कांतोड़ेया में मरने वालों बच्चों के नाम टुई अंगरिया, दरोगा चातोंबा, माई चातोंबा, कोंदा हेम्ब्रम और 52 साल की सारो बिरूवा बताये गये। बच्चों की उम्र तीन महीने से लेकर 10 साल के बीच बताई गई। गांव के कुछ लोगों ने मीडिया को बताया कि गांव में अभी भी कई बच्चे बीमार हैं। पिछड़ा इलाका होने के कारण लोगों में जागरूकता की कमी है। इस वजह से वे अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक और घरेलू उपचार का सहारा लेते हैं।
इसे भी पढ़ें :इन पुलिस अफसरों को मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रिमांड होम से दो फरार… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल में किया जायेगा शिफ्ट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :छोटी सी बात पर पत्नी का गला घों*ट डाला, ऐसे खुला राज… जानें
इसे भी पढ़ें :अधिवक्ता की पिटाई को लेकर आंदोलन जारी, मार्च निकाल मांग पत्र सौंपा…
इसे भी पढ़ें :घर में अकेली मौजूद बच्ची के साथ महापाप…
इसे भी पढ़ें :कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का कल अंतिम संस्कार… जानें कब और कहां






