Kohramlive : पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे में खुलासा हुआ है कि मालगाड़ी के चालक दल और जलपाइगुड़ी डिवीजन के परिचालन विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। चालक ने नियमों का पालन नहीं किया और खतरनाक तरीके से ऑटोमैटिक सिग्नल को पार किया, वहीं ट्रेन की स्पीड नियमों से ज्यादा रखी, जिस वजह से दोनों ट्रेनों की टक्कर हुई। गठित छह सदस्यीय जांच समिति के पांच अधिकारियों का मानना है कि है हादसे में मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल और तय स्पीड का उल्लंघन किया। वहीं एक अधिकारी का कहना है कि न्यू जलपाइगुड़ी रेल डिवीजन के परिचालन विभाग की लापरवाही है। वह रानीपात्रा और चतरहाट जंक्शन के रूट को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा सका। यहां याद दिला दें कि हादसे के बाद रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा ने कहा था कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल को अनदेखा किया, जिस वजह से यह हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई थी, वहीं कई लोग जख्मी हो गये थे।
इसे भी पढ़ें :वरिष्ठ भाजपा नेता चुनी गई ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष… देखें
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर को किया गया शिफ्ट
इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी में जोरदार टक्कर, फिर…
इसे भी पढ़ें :बिहार सरकार को HC से झटका…
इसे भी पढ़ें :कथित पेपर लीक के बाद राहुल गांधी क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :भयानक गर्मी से भयावह तस्वीर, एक रोज में 142 दाह संस्कार
इसे भी पढ़ें :चौथी मंजिल से गिरने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ रिश्वत लेते धराये अर्जुन राम…











