Kohramlive : महिला जासूस आलिया रोजा ने कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं। टेंडरफुट टीवी और आईहार्टपॉडकास्ट के पॉडकास्ट, “टू डाई फॉर” में उन्होंने बताया कि कैसे अपने टारगेट को रिझाने के लिए उन्हें गुनाहगारों के साथ शारीरिक संबंध तक बनाने पड़ते थे। वह इस काम में इतनी माहिर थीं कि उन्हें ‘मास्टर मैनिपुलेटर’ की उपाधि मिल चुकी थी। हालांकि, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उसका यौन शोषण किया जा रहा था। आलिया बताती हैं कि ”जब मैं किसी की जान बचाती थी, तो मुझे अच्छा लगता था। मैंने खुद से कभी नहीं पूछा कि मुझे कैसा महसूस होता है जब पुरुष लगातार मेरा बलात्कार करते हैं। वह खुद को टूटे हुए खिलौने की तरह महसूस करती थीं, जिसका इस्तेमाल सेक्स के लिए किया जाता था।” रूस की पूर्व महिला जासूस आलिया रोजा ने खुलासा किया कि स्पाई एजेंट बनकर उन्होंने लंबा समय बिताया है। उनके पिता रूस की सेना में एक बड़े अफसर थे, जिन्होंने आलिया को स्पाई एजेंट बनने के लिए मजबूर किया। आलिया अपने देश के लिए यह सब करने लगीं। इसी दौरान उन्हें एक शख्स से प्यार हो गया, लेकिन, एजेंसी कभी नहीं चाहती कि उनके लिए काम कर रहे जासूस किसी से प्यार करें, घर बसायें या बच्चे पैदा करें। इसी वजह से उन्हें अपने काम से नफरत होने लगी थी। FSB की तरफ से 18 साल की उम्र में ही उन्हें मार्शल आर्ट और पुरुषों को सिड्यूस करने की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद उन्हें सेक्स प्रोग्राम का हिस्सा बना दिया गया। रूस छोड़कर अमेरिका में रह रही 36 साल की आलिया रोजा ने बताया कि बच्चे पैदा करना चाहती थीं और घर बसाना चाहती थीं। वह अपना जीवन उस चीज के लिए बलिदान देकर नहीं बिताना चाहती, जिस पर उन्हें विश्वास नहीं है।
इसे भी पढ़ें :भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ एक्सीडेंट…
इसे भी पढ़ें :आज इन जिलों में हीट वेव से रहे सतर्क…
इसे भी पढ़ें :JAC बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :कार में बड़े काम का है ये बटन, कूल-कूल कर देगा… जानें








