सनसनीखेज खुलासाः रांची में 18 लाख रुपये के विवाद में हुई थी ह’त्या

Date:

spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी में मिथिलेश कुमार महतो की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह 18 लाख रुपये के उधार लेन-देन का विवाद था। इस मामले में पुलिस ने छह संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गये लोगों के नाम अभिषेक कुमार उर्फ लल्लु (डायमंड फिल्ड, धुर्वा), विवेक कुमार उर्फ छोटु (शर्मा रोड, धुर्वा), आयुष कुमार सिंह (आनंदपुरी, हरमू),नितिन गुप्ता (आनंदपुरी कॉलोनी, हरमू), राहुल कुमार (न्यू मधुकम, सुखदेवनगर), रोहित सिंह उर्फ देवा, (न्यू विद्यानगर, हरमू।) बताये गये।

घर के पास सिर में मारी गई थी गोली

पुलिस के अनुसार, बीते 18 और 19 नवंबर की दरम्यानी रात सूचना मिली थी कि इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दल और PCR की टीम मौके पर पहुंची। घायल की पहचान इंद्रपुरी रोड नंबर-1 निवासी मिथिलेश कुमार महतो के रूप में हुई। अपराधियों ने मिथिलेश को उनके घर के पास सिर में गोली मारी थी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिये रिम्स, रांची ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुये रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से हत्यारों तक पहुंच गई। शुरूआती जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच 18 लाख रुपये उधार वापस नहीं करने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फॉर्च्यूनर समेत तीन वाहन और 11 मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कई सामान भी बरामद किये हैं। इनमें 11 मोबाइल फोन, काले रंग की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली फॉर्च्यूनर कार, सफेद रंग की i20 कार (JH01DT8606), काले रंग की स्कूटी (JH01DQ9573), घटनास्थल से मिला एक खोखा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आयुष कुमार सिंह के खिलाफ लालपुर थाना में वर्ष 2023 का हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी से जुड़ा मामला दर्ज है। वहीं, कोतवाली थाना में भी उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।इसके अलावा नितिन गुप्ता के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

इसे भी पढ़ें :

बिहार में भयंकर हा’दसा, सात युवकों की दर्दनाक मौ’त…

Bihar : शादी-ब्याह की खुशियों के बीच एक ऐसा हादसा...

नौकरी का झांसा देकर रांची से दिल्ली ले जाने का इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की एक युवती को नौकरी दिलाने...

वंदे भारत के खाने में निकला कीड़ा, फिर…

Bihar : धुनिक सुविधाओं और प्रीमियम सफर के लिये...

महिला कर्मचारी को आया गुस्सा, जड़े पांच थप्पड़, वीडियो वायरल…

UP : बिजली विभाग के एक कार्यालय में उस...

भारतीय गेंदबाजों का कहर, नेपाल 26 रन पर ढेर…

Kohramlive : भारत ए के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार में भयंकर हा’दसा, सात युवकों की दर्दनाक मौ’त…

Bihar : शादी-ब्याह की खुशियों के बीच एक ऐसा हादसा...

नौकरी का झांसा देकर रांची से दिल्ली ले जाने का इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की एक युवती को नौकरी दिलाने...

वंदे भारत के खाने में निकला कीड़ा, फिर…

Bihar : धुनिक सुविधाओं और प्रीमियम सफर के लिये...

महिला कर्मचारी को आया गुस्सा, जड़े पांच थप्पड़, वीडियो वायरल…

UP : बिजली विभाग के एक कार्यालय में उस...

भारतीय गेंदबाजों का कहर, नेपाल 26 रन पर ढेर…

Kohramlive : भारत ए के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों...