महिला कर्मचारी को आया गुस्सा, जड़े पांच थप्पड़, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img

UP : बिजली विभाग के एक कार्यालय में उस वक्त हंगामा मच गया, जब छेड़खानी के आरोपों से परेशान एक महिला कर्मचारी ने एक्सईएन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला ने अधिकारी को एक के बाद एक पांच थप्पड़ जड़ दिये। घटना के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। किसी कर्मचारी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि संबंधित एक्सईएन उसे बार-बार अपने केबिन में बुलाते थे और वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। महिला ने मामले की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुये विभागीय कार्रवाई के लिये उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।

बार-बार केबिन में बुलाने का आरोप

महिला कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि एक्सईएन उसे बार-बार फोन कर अपने केबिन में बुलाते थे। आरोप है कि केबिन में बुलाने के बाद अधिकारी उसका हाथ पकड़ते और अश्लील बातें करते थे। महिला का यह भी कहना है कि एक्सईएन हाथ की रेखाएं देखने के बहाने आपत्तिजनक टिप्पणियां करते थे। इतना ही नहीं, उन पर घर आकर चाय पीने का दबाव भी बनाया जा रहा था। लगातार कथित अभद्र व्यवहार से परेशान महिला शुक्रवार को कार्यालय पहुंची। इसी बात को लेकर उसकी एक्सईएन से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिला ने अधिकारी को थप्पड़ मारने शुरू कर दिये। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला को शांत कराया और वहां से बाहर ले गये। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद महिला कर्मचारी सदर कोतवाली पहुंची और एक्सईएन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, दूसरी ओर, आरोपी एक्सईएन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि जिले में उनकी तैनाती कुछ ही दिन पहले हुई है और उन्होंने महिला कर्मचारी से केवल काम समय पर पूरा करने के लिये कहा था।

इसे भी पढ़ें :

सनसनीखेज खुलासाः रांची में 18 लाख रुपये के विवाद में हुई थी ह’त्या

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित...

नौकरी का झांसा देकर रांची से दिल्ली ले जाने का इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की एक युवती को नौकरी दिलाने...

वंदे भारत के खाने में निकला कीड़ा, फिर…

Bihar : धुनिक सुविधाओं और प्रीमियम सफर के लिये...

भारतीय गेंदबाजों का कहर, नेपाल 26 रन पर ढेर…

Kohramlive : भारत ए के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों...

हड़ताली 108 एंबुलेंस चालकों से सरकार बोली, चाबी जमा करें, संघ ने दागे चार सवाल…

Ranchi : झारखंड में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: