Dumka : दुमका शहर के बगनोचा मोहल्ले में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुमका कोर्ट के सीनियर वकील संजीव कुमार गोराई की 53 साल की पत्नी नमिता गोराई का जला हुआ शव घर के बाथरूम से बरामद किया गया। दोपहर में घर से जलने की तेज बदबू आने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर पूरी तरह जली महिला की लाश मिली।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय अधिवक्ता कोर्ट में थे। घर पर बूढ़ी मां और देवर थे। घटना के वक्त देवर घर से बाहर किसी काम से गया हुआ था। आने पर उसे इस बारे में पता चला। पति का कहना है कि उनकी पत्नी लंबे समय से गंभीर स्किन बीमारी से परेशान थीं और इसी तनाव में उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुये जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पायेगी










