RANCHI : मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के बाद अब रांची के पूजा पंडालों में विराजीं माता की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू किया गया। संभव है कल तक तमाम पूजा पंडालों की प्रतिमा विर्सजित कर दी जायेगी। राजधानी रांची में आज त्रिकोण हवन कुंड पूजा समिति की तरफ से भव्य विर्सजन जुलूस निकाला गया। विसर्जन जुलूस में झारखंड की परंपरागत छउ नृत्य से स्थानीय कलाकार महिषासुर मर्दन की झलक को भी जीवंत दिखाया गया। गुरुवार को राजधानी की सड़कों और तालाबों खासकर बड़ा तालाब के पास यहीं नजारा दिखा। हर तरफ मां के जयकारे की गूंज और मां को विदा करते श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। विसर्जन के समय मां का दर्शन करने आये लोगों के आंखों में आंसू तक छलक आये। मौके पर पुलिस का पूरा इंतजाम था। बड़ा तालाब के पास NDRF की टीम भी मुस्तैद थी। हवन कुंड पूजा समिति के जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमलोग गुरुवार को बेटी को विदा नहीं करते हैं लेकिन, रांची में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की वजह से प्रशासन की तरफ से विसर्जन करने का अनुरोध किया गया था। ऐसे में भरे दिल से और उनसे क्षमा मांगते हुए मां को विदा किया।
इसे भी पढ़ें : सरकारी दुकानों से राशन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव!
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सरसों तेल और पाम आयल, इनके भी गिरे दाम…देखें
इसे भी पढ़ें :जानिए सच्चाई : कहने को Zero Down Payment, चुकाने पड़ जाते हैं लाखों रुपये
इसे भी पढ़ें :Sukanya Samriddhi Yojana में है खाता तो आई बड़ी खुशखबरी
इसे भी पढ़ें :अब आसानी से पता चल सकेगा कि खरीदी गई दवा असली है या नकली, जानिए प्रोसेस














