कार से घूम-घूम कर बेच रहा था BS, धरा गया…

Date:

spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुये पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 23 पुड़ियों में रखी करीब 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। वहीं, एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार सिंह ने किया। पुलिस के अनुसार बीते 24 नवंबर को थानेदार को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमाडीह पुल के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिये पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान वहां पहुंचे युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पांच लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गये लोगों के नाम अफताब आलम, राजन अंसारी, अल्ताफ हुसैन, रविन्द्र कुमार महतो और पवन कुमार बताये गये। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे बड़कागांव क्षेत्र में ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर एक हजार रुपये प्रति पुड़िया की दर से बेचते थे। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपियों ने स्वयं नशे का सेवन करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

ओरमांझी में सजा रास मेला, भक्ति जागरण में झूमे लोग…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रांची...

यूट्यूबर ने मांगी माफी…

Bihar : बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से...

स्थापना दिवसः रोजगार, आवास और जनजागरूकता पर जोर…

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत...

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंकों की समीक्षा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने...

बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी हुये सम्मानित…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: