ओरमांझी में सजा रास मेला, भक्ति जागरण में झूमे लोग…

Date:

spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रांची के ओरमांझी प्रखंड के बारीडीह और ओरमांझी गांव में भगवान कार्तिक की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी। इस मौके पर पारंपरिक रास मेले का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में पूजा-पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, नागपुरी आर्केस्ट्रा और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। लोगों ने देर तक कार्यक्रमों का आनंद लिया। मेले में मिठाइयों, बच्चों के खिलौनों और अन्य सामान की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों और परिवारों ने जमकर खरीदारी की। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ ग्रामीण संस्कृति और लोकपरंपरा की झलक देखने को मिली। मेले में अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, अमरनाथ चौधरी, रंधीर चौधरी और मानकी राजेंद्र साही सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुये। इस अवसर पर आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि पूजा-पाठ और मेला-जतरा में हमारी संस्कृति की झलक मिलती है। इसे संजोकर रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पंचायतें हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान हैं।

समितियों के सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी

बारीडीह में श्री राधा-कृष्ण पूजा एवं रास मेला समिति के मुख्य संरक्षक मानकी राजेंद्र साही, अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव ब्रह्मदेव नायक, कोषाध्यक्ष जेठराज नायक सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन में योगदान दिया। वहीं, ओरमांझी रास मेला समिति की ओर से अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, सचिव दिलीप मेहता, संतोष कुशवाहा, सुरेश मेहता, प्रयाग महतो, मुखिया दीपक बड़ाईक और पंचायत समिति सदस्य ललिता मेहता सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में भूमिका निभायी।

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन पहुंचे होटल लेमन ट्री… जानें क्यों

Ranchi : CM हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी धर्मपत्नी...

कार से घूम-घूम कर बेच रहा था BS, धरा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में ब्राउन...

यूट्यूबर ने मांगी माफी…

Bihar : बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से...

स्थापना दिवसः रोजगार, आवास और जनजागरूकता पर जोर…

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत...

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंकों की समीक्षा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: