बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी हुये सम्मानित…

Date:

spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान सहित पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को बुधवार को सम्मानित किया गया। गढ़वा के पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में DSP (मुख्यालय), सभी SDPO, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संभालने, अपराध नियंत्रण और कांडों के अनुसंधान में बेहतर योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सराहा गया। इसके अलावा कार्यालयीन कार्यों, कंप्यूटर संचालन और क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) से जुड़े कार्यों में दक्षता, लगनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। समारोह में SP ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ किया गया काम पुलिस विभाग को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुये भविष्य में भी जनसेवा, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में पूरी तत्परता एवं निष्ठा से काम करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन पहुंचे होटल लेमन ट्री… जानें क्यों

Ranchi : CM हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी धर्मपत्नी...

ओरमांझी में सजा रास मेला, भक्ति जागरण में झूमे लोग…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रांची...

कार से घूम-घूम कर बेच रहा था BS, धरा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में ब्राउन...

यूट्यूबर ने मांगी माफी…

Bihar : बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से...

स्थापना दिवसः रोजगार, आवास और जनजागरूकता पर जोर…

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: