यूट्यूबर ने मांगी माफी…

Date:

spot_img

Bihar : बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से जुड़ी परंपराओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उनका यूट्यूब चैनल @Almostyash के नाम से है। सोशल मीडिया पर वायरल हुये उनके कॉमेडी वीडियो के एक हिस्से को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जतायी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये कानूनी कार्रवाई शुरू की। पटना पुलिस के अनुसार, बीते 24 नवंबर को साइबर थाना में केस (कांड संख्या 1550/26) दर्ज किया गया। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 75(1), 79, 351 और 352 तथा IT Act की धारा 66(C) और 66(D) के तहत दर्ज की गयी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आयी टिप्पणी से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचने और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका को देखते हुये मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल साइबर पुलिस इसकी जांच कर रही है।

किया था अश्लील मजाक

विवाद की शुरुआत यश माहेश्वरी के स्टैंडअप शो ‘Morally Questionable’ के वीडियो से हुई। यह वीडियो 21 नवंबर को उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। शो के एक हिस्से में उन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहार की विवाहित महिलाओं द्वारा नाक से माथे तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर अश्लील टिप्पणी की। वीडियो का क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों ने इसे महिलाओं की गरिमा और बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं का अपमान बताया। इसके बाद यश माहेश्वरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।

विवाद बढ़ा तो वीडियो जारी कर मांगी माफी

लगातार आलोचना के बीच यश माहेश्वरी ने 24 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर माफी का वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं पर उन्हें इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिये थी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं, त्योहार या व्यक्ति विशेष को ठेस पहुंचाने का नहीं था, लेकिन वे अपनी गलती स्वीकार करते हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों से माफी मांगते हुये भरोसा दिलाया कि आगे से अपने कंटेंट को लेकर अधिक सावधानी बरतेंगे और ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहरायेंगे। इधर,पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले का अनुसंधान साइबर थाना की ओर से किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन पहुंचे होटल लेमन ट्री… जानें क्यों

Ranchi : CM हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी धर्मपत्नी...

ओरमांझी में सजा रास मेला, भक्ति जागरण में झूमे लोग…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रांची...

कार से घूम-घूम कर बेच रहा था BS, धरा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में ब्राउन...

स्थापना दिवसः रोजगार, आवास और जनजागरूकता पर जोर…

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत...

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंकों की समीक्षा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: