spot_img
spot_img
spot_img

चुनाव से पहले ही गिर गया NDA का एक विकेट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। चुनाव आयोग की जांच में फॉर्म A और फॉर्म B में विसंगति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। सीमा सिंह ने फॉर्म A में पार्टी का नाम LJPR (LJP Ramvilas) लिखा था, जबकि फॉर्म B में ‘निर्दलीय’ दर्ज किया गया था। इस तकनीकी गलती के कारण उनका नामांकन अवैध घोषित कर दिया गया।

कौन हैं सीमा सिंह?

सीमा सिंह भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार हैं और लोजपा (रामविलास) की प्रदेश युवा महासचिव भी हैं। उन्हें मढ़ौरा में एक सशक्त प्रत्याशी माना जा रहा था। सीमा सिंह के अलावा अल्ताफ आलम राजू (पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष), बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार का भी नामांकन रद्द कर दिया गया है।

अब सीधा मुकाबला – RJD vs जनसुराज

नामांकन रद्द होने के बाद मढ़ौरा में मुख्य मुकाबला अब दो ही दलों के बीच है।

जितेंद्र कुमार राय – राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह – जनसुराज पार्टी

जितेंद्र राय वर्तमान विधायक हैं और राजद सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, जबकि अभय सिंह जनसुराज के प्रभावशाली चेहरे माने जा रहे हैं।

मढ़ौरा से अंतिम स्वीकृत प्रत्याशी  

जितेंद्र कुमार राय – RJD

नवीन कुमार सिंह (अभय सिंह) – जनसुराज

लालू प्रसाद यादव – राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी

मधुबाला गिरी – द प्लुरल्स पार्टी

पुरुषोत्तम कुमार – राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी

अभिषेक रंजन – निर्दलीय

मनेजर कुमार – निर्दलीय

अंकित कुमार – निर्दलीय

संदेव कुमार राय – निर्दलीय

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...