spot_img
spot_img

डैम किनारे नारंगी टी-शर्ट देख दहल गया कलेजा, निकली चीख…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityananad Dubey) : गढ़वा के अन्नराज डैम में रविवार को 12वीं के छात्र आयुष चौबे की डूबने से मौत हो गई। शांतिनिवास स्कूल का 16 साल आयुष अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डैम पहुंचा था। नहाने के दौरान वह पानी में कूद गया, लेकिन तैरना नहीं जानने के कारण बाहर नहीं निकल सका। मौके पर पहुंची पुलिस को डैम किनारे उसकी नारंगी टी-शर्ट और ग्रे लोअर मिली। उसकी टी-शर्ट देख परिवार वालों का कलेजा दहल गया। स्थानीय गोताखोरों की कई घंटों की कोशिश के बाद भी सफलता नहीं मिली, जिसके बाद SDRF टीम ने 24 घंटे की तलाश के बाद सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया। आयुष इकलौता बेटा था और रक्षाबंधन के अगले ही दिन उसकी मौत से घर में मातम छा गया है।

जानकारी के मुताबिक अन्नराज डैम में यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है, बीते कुछ सालों में यहां कई लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों का इल्जाम है कि पर्यटन स्थल घोषित होने के बावजूद यहां स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से डैम पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सूर्या हांसदा पुलिस ए’नकाउंटर में ढेर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...