Kohramlive : जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले प्रदर्शन के स्थगित होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। CJP का इल्जाम है कि सरकार वार्ता के दौरान किये गये वादों से पीछे हट गई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह दोबारा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि आंदोलन खत्म कराने के लिए सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत हुई थी। तीसरे दौर में सरकार ने आंदोलनकारियों और आयोजकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का स्पष्ट आश्वासन दिया था।
रांका ने कहा कि यदि मंगलवार तक लिखित समझौता नहीं मिला और आंदोलन के दौरान गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों व आयोजकों को रिहा नहीं किया गया, तो CJP फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर होगी। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बताया कि वह फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के जरिये प्रदर्शन से जुड़े लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस के अनुसार, कई ऐसे शातिर अपराधियों की पहचान हुई है जो बार-बार प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे थे। उनकी भूमिका और संभावित हिंसक गतिविधियों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
VIDEO | Delhi: CJP spokesperson Ashutosh Ranka says, “Reports coming in over the past two days from Bihar, West Bengal, parts of Assam, and Delhi indicate that protesters are being detained, arrested, and charged under serious legal provisions. We want to state very clearly to… pic.twitter.com/QImQ2AdS2i
— Press Trust of India (@PTI_News) July 27, 2026
Delhi Police Sources say, “The Delhi Police alleges 2873 men with criminal antecedents were present at the protest site between July 20th and July 25th. These criminals have been identified using the Facial Recognition System and through technical means. Police are investigating…
— ANI (@ANI) July 27, 2026






