UP : प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई 22 साल युवती की उसके सगे भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपी गंगा घाट पहुंचा, मुंडन कराया और बहन का पिंडदान भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई को वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव के एक खेत में युवती का खून से लथपथ शव मिला था। शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 500 CCTV फुटेज खंगाले और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी और करीब 20 दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। परिवार ने उसे तलाश लिया था। इसके बाद आरोपी उसे नोएडा से घर ले जाने के बहाने वेव सिटी क्षेत्र के जंगल में ले गया और धारदार आरी के ब्लेड से हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी हापुड़ के बृजघाट पहुंचा, जहां उसने मुंडन कराया और बहन का पिंडदान भी किया। इस घटना ने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ऑनर किलिंग समेत सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
सोशल मीडिया पर छाया PM मोदी का नया अंदाज, फॉलोअर्स में जबरदस्त उछाल…
Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर...
NEET आंदोलन पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला… जानें
Bihar : बिहार सरकार ने NEET/UG परीक्षा में कथित...
30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान…
Kohramlive : कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...
CJP का बड़ा ऐलान, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
Kohramlive : नीट पेपर लीक आंदोलन का नेतृत्व कर...
नया LPG कनेक्शन लॉन्च, 4 घंटे में होगी डिलीवरी…
Kohramlive : इंडियन ऑयल ने ग्राहकों के लिए Indane...






