Ranchi : 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त बनाने के लिये सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तैयारी कर ली है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में IG अभियान सह राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ. माइकल राज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आला अधिकारी शामिल हुये। IG माइकल राज ने कहा कि “घाटशिला उपचुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
सुरक्षा रणनीति
- अपराध और असामाजिक तत्वों पर रोक: नक्सली, अवैध शराब और हथियारों की तस्करी पर साझा अभियान।
- अंतर्राज्यीय चौकसी: अवैध धन और मादक पदार्थों के परिवहन पर रोक के लिए सीमावर्ती इलाकों में सख्त निगरानी।
- मिरर चेक पोस्ट: झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल (झाड़ग्राम और पुरुलिया) और ओडिशा (मयूरभंज) में सक्रिय। इन पोस्टों पर संयुक्त टीम तैनात रहेगी।
- संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और आपराधिक गिरोहों पर पैनी नजर।
- सूचनाओं का साझा नेटवर्क: वांछित अपराधियों और वारंटियों की सूचनाएं तीनों राज्यों के बीच साझा की जायेंगी।












