UP : UP के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का निधन हो जाने की खबरें खूब वायरल होने के बाद UP के तीन जिलों मऊ, गाजीपुर और बांदा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। खबर है कि अचानक बहुत तबियत बिगड़ने के बाद गुरुवार की रात उसे एम्बुलेंस से दोबारा दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वायरल खबर के अनुसार हार्ट अटैक होने की वजह से ऐसा हुआ है। इस खबर के बाद मुक्तार अंसारी के घरवाले लखनऊ से बांदा जाने के लिए निकल चुके हैं। परिवार के एक सदस्य से जब मीडिया ने पूछा तो उनका कहना था कि इस बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं।
यहां याद दिला दें कि दो रोज पहले यानी 26 मार्च को मुख्तार ने जेल प्रशासन से अपने पेट में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। खबर है कि डॉक्टरों ने ओवर ईटिंग व कब्ज बताकर इलाज किया। उसी रात मुख्तार अंसारी को वापस जेल भेज दिया गया। इस बीच आज रात साढ़े सात बजे अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मौके पर DM और SP सहित कई थानों की पुलिस मौजूद थी।
इसे भी पढ़ें :पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें
इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…




