spot_img

दूसरा वन डे : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 72 रनों से रौंदा, 2-0 से सीरीज पर किया कब्‍जा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : स्टीव स्मिथ के 94 रन और मिशेल स्टार्क के (47 रन देकर) चार विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर ली। मैच में स्टीव स्मिथ की 114 गेंद की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर आठ विकेट पर 280 रन का स्कोर खड़ा किया। स्मिथ की बल्लेबाजी के बाद स्टार्क गेंदबाजी में कमाल दिखाया और विश्व चैंपियन इंग्लैंड की हवा निकाल दी। स्टार्क अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दे दिया। जेम्स विंस (60 रन) और सैम बिलिंग्स (71 रन) ने इंग्लैंड को संभाले रखा लेकिन एडम जंपा (45 रन देकर चार विकेट) और स्टार्क ने उसकी सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया जिससे टीम 38.5 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। स्टार्क को टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के अंतिम ग्रुप मैच में विवादास्पद तरीके से टीम से बाहर कर दिया गया था।

स्मिथ  का कमाल

पिछले चार वनडे में स्मिथ ने 61, 105, नाबाद 80 और 94 रन की पारियां खेली हैं।
स्मिथ ने इस दौरान मार्नस लाबुशेन (58 रन) के साथ 101 रन की भागीदारी की। लाबुशेन ने यह पारी खेलकर भी हालिया खराब फॉर्म से वापसी की। मिशेल मार्श ने फिर 50 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में मदद की। इंग्लैंड के लिये आदिल राशिद ने 57 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं लीजेंड्री बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तबस्‍सुम, 78 साल की उम्र में हुआ निधन

इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक

इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…

इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्‍युटी !

इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...