Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के SDO संजय कुमार ने नवादा में एक ईंट भट्ठे का औचक निरीक्षण किया। जहां अवैध रूप से एक चिमनी चल रही थी। यह शहरी इलाके के पास धुआं छोड़ रही थी। यह देख SDO ने तुरंत जिला खनन पदाधिकारी से फोन पर ही इसकी जानकारी ली। इसके बाद नाराज SDO ने भट्ठा कर्मियों और अनुमंडल कर्मियों की मदद से लोहे से बनी इस अवैध चिमनी को मौके पर ही ध्वस्त करवा दिया। इसके बाद SDO ने जिला खनन पदाधिकारी को आगे की कार्रवाई का आदेश दिया। वहीं इससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रदूषण विभाग को भी भेजने को कहा। SDO संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी ईंट भट्ठा संचालकों से भी अपील करते हुये कहा कि वे नियमानुसार ईंट भट्टा चलाये। वहीं नियम न मानने वालों के साथ कोई भी नरमी नहीं बरती जायेगी। उन्होंने कहा कि खनन विभाग, पर्यावरण, प्रदूषण विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग आदि के नियमों का अनुपालन करते हुये ही ईंट भट्टों का संचालन करें।






