Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के SDO संजय कुमार को चुनाव कराने में बेहतर जौहर दिखाने के लिये 25 जनवरी को पुरस्कार से नवाजा जायेगा। उन्हें यह पुरस्कार रांची में गर्वनर संतोष गंगवार देंगे। हर साल मतदाता दिवस के अवसर पर चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा पदाधिकारियों को गर्वनर द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है।
SDO संजय कुमार मतदाता जागरूकता को लेकर राज्य व्यापी कई उम्दा काम किये। सोशल मीडिया हैशटैग अभियान चला कर राष्ट्रीय स्तर तक झारखंड के प्रयासों को पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के दायित्व को बेहतर निभाया। उन्होंने गढ़वा में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में सी-विजिल ऐप की महत्ता, जागरूकता और प्रचार प्रसार पर बड़ा जोर दिया था। परिणाम स्वरूप पूरे राज्य में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर सबसे ज्यादा ऑनलाइन मामले गढ़वा विधानसभा में ही दर्ज हुये। संजय कुमार द्वारा लिखा और गाया मतदान अपील संबंधी लोकगीत भी काफी सराहा गया था।














