spot_img
spot_img
spot_img

SDM की छापेमारी, गोदाम सील…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कांडी प्रखंड में रविवार को SDM संजय कुमार की अगुवाई में खाद-बीज की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई हुई। कांडी मुख्य बाजार में संचालित आयुष खाद बीज भंडार के पास एक संदिग्ध गोदाम में छिपाकर रखे गये 225 बोरे यूरिया पकड़े गये। SDM को गोदाम की हरकतें संदिग्ध लगीं, तो मोबाइल कैमरे से अंदर झांका गया। जब दरवाजे खुले, तो वहां यूरिया की बोरियों का अंबार मिला।

दुकानदार पहले बचने की कोशिश करता रहा — कभी बोला माल किसी और का है, कभी कहा दूसरे का गोदाम है। लेकिन जब सवाल उठा कि चाबी तुम्हारे पास क्यों है, तो हकीकत सामने आ गई: यह स्टॉक खुद उसका था, जो दो महीने पहले लाया गया था और जानबूझकर बिक्री से रोका गया था।

ग्रामीणों ने भी खुलकर बताया कि यह दुकानदार यूरिया की एक बोरी के साथ ज़ाइम की बाल्टी मिलाकर ₹1000 में बेच रहा था, यानी साफ़ तौर पर ओवर प्राइसिंग और कालाबाजारी हो रही थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए गोदाम को मौके पर सील कर दिया गया। चाबी नाजिर को सौंपी गई। SDM ने CO को FIR दर्ज कराने और D.A.O को स्टॉक जब्त कर नियमानुसार निस्तारण का आदेश दिया।

SDM संजय कुमार ने कहा, “किसानों का हक मारने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।” कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और एसडीएम की तत्परता की सराहना की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...