spot_img

दनुआ घाटी में रात की चीखें… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बुधवार की रात जब पहाड़ियों के सन्नाटे में केवल झींगुरों की आवाज़ गूंज रही थी, तभी हजारीबाग के दनुआ घाटी में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना ने सब कुछ हिला दिया। रात करीब 10:30 बजे, चौपारण प्रखंड में GT रोड पर एक के बाद एक कई गाड़ियाँ आपस में भिड़ गईं और घाटी में दौड़ती ज़िंदगी कुछ ही पलों में जाम की कैद में ठहर गई।

दो भारी टेलर की सीधी टक्कर ने मानो हादसे की शुरुआत की। उनके पीछे आ रही गैस टैंकर भी आकर टकरा गई, और चीखों की वो आवाज़ें घाटी की वीरानियों को चीरने लगीं। वहीं, रजरप्पा से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु, एक स्कॉर्पियो में सवार होकर बोधगया जा रहे थे पर नियति ने शायद रास्ते में एक और ट्रक की टक्कर से उनकी यात्रा को कराहों में बदल दिया। लगभग 8 से 10 लोग घायल हो गये। सभी को चौपारण स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस दर्दनाक मंजर के बीच पुलिस प्रशासन भी पूरी तत्परता से जुटा। चौपारण थानेदार अनुपम प्रकाश खुद मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से गाड़ियां हटाईं, रास्ता साफ कराया और धीरे-धीरे ज़िंदगी फिर से अपने रास्ते पर लौटी। पर घाटी की वो रात अब भी लोगों के जेहन में दर्ज है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...