spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची के अनगड़ा में मची चीख-पुकार… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Md Ansar) : रांची के अनगड़ा के गोंदलीपोखर में बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह यहां स्कूटी और बाइक और सवारी गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के जख्मी होने की खबर है। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चीलदाग के रहनेवाले रमेश करमाली के तौर पर हुई। खबर पाकर अनगड़ा के थानेदार दिलेश्वर कुमार संतोष सिन्हा स्पॉट पर दलबल के साथ पहुंचे। घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा में भर्ती कराया गया। जबकि बेतरह जख्मी लोगों को इलाज के लिए रिम्स भिजवाया गया। जहां कईयो की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बारे में चश्मदीदों ने बताया कि पहले एक स्कूटी और बाइक की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। उसपर सवार लोग बीच सड़क पर ही गिर गये। यह देख पीछे से आ रही तेज रफ्तार सवारी गाड़ी के ड्राइवर ने जोरदार ब्रेक लगाई। यह गाड़ी जोन्हा से रांची की तरफ आ रही थी। अचानक ब्रेक लगाने से सवारी गाड़ी बीच सड़क पर ही पलट गई। जिससे उसमें बैठे लोग दब गये। लोगों की कराहट से सड़क गूंज उठी। शोर पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस को खबर दी गई। आनन-फानन में गाड़ी में दबे लोगों को निकाल रिम्स भेजा गया। पुलिस सूत्रों ने अनुसार इलाज के दौरान और एक शख्स की जान चली गई। सवारी गाड़ी में बैठे लोग मजदूर थे। प्रतिदिन की तरह आज भी मजदूरी करने के लिए रांची जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बढ़ रहा पारा, मौसम विभाग ने क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें :IND VS AFG : अफगानिस्‍तान ने जीता टॉस चुनी…

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड सितारों ने अमिताभ बच्चन को किया विश…

इसे भी पढ़ें :रिमांड होम से दो फरार… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल में किया जायेगा शिफ्ट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :छोटी सी बात पर पत्नी का गला घों*ट डाला, ऐसे खुला राज… जानें

इसे भी पढ़ें :अधिवक्ता की पिटाई को लेकर आंदोलन जारी, मार्च निकाल मांग पत्र सौंपा…

इसे भी पढ़ें :घर में अकेली मौजूद बच्ची के साथ महापाप…

इसे भी पढ़ें :कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का कल अंतिम संस्कार… जानें कब और कहां

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...