spot_img
spot_img
spot_img

निष्ठावान बनने की सीख देता है स्काउट गाइड : डॉ रामेश्वर उरांव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga : ”भारत स्काउट और गाइड मानवता और समाज के प्रति निष्ठावान बनने की सीख देता है। राष्ट्र निर्माण में स्काउट गाइड की भूमिका अहम है। आपातकाल एवं संकट के दौरान संस्था के बच्चों की सेवा हमेशा सराहनीय रहता है।” यह कहना है वित्त सह खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का। भारत स्काउट और गाइड के बैनर तले यूसी कॉन्वेंट हाई स्कूल में आयोजित तृतीय सोपान प्रशिक्षण समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से आये डॉ रामेश्वर उरांव ने ये बातें कही। उन्होंने भारत स्काउट गाइड के बच्चों को सदैव अनुशासन में रहने का उपदेश दिया। बच्चों के द्वारा किये गये प्रदर्शन की तारीफ करते हुये कहा कि आप जल्द ही राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार की तरफ बढ़े।

संस्था के जिला सचिव शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक शैक्षिक आंदोलन है। विश्व के 216 से भी ज्यादा देशों में स्काउट गाइड संचालित हैं। इसका मकसद संस्कारिक और चरित्रवान के साथ बच्चों को साहसिक, मानसिक रूप से मजबूत बनना है। यूसी कॉन्वेंट हाई स्कूल की प्रिंसिपल उर्सुला कंडूलना ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। संयुक्त सचिव मुमताज अहमद ने शेरो शायरी के माध्यम से सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी की बात कही। ट्रेनर संध्या सिंह ने मंच संचालन किया, वहीं संध्या कुजूर ने स्वागत भाषण दिया। इससे पहले जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन की अगुवाई में मुख्य अथिति वित्त मंत्री को पौधा देकर स्वागत किया गया। मौके पर शिविर प्रधान पुष्पा बाखला, ट्रेनर संध्या सिंह, संध्या कुजूर, रेणु कुजूर, दीप्ति एक्का एवं सरोज तिर्की सहित कई अन्य प्रक्षिणार्थी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...